Advertisement
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ठग कहकर सम्बोधित किया। दिल्ली में सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही मीटिंग के दौरान सामाजिक संगठनों से बातचीत करते समय राहुल ने यह बात कही। वहीं इस दौरान स्वराज इंडिया के चीफ योगेंद्र यादव भी मौजूद थे। जब राहुल से उत्तरप्रदेश के हालातों पर सवाल किया गया। तो राहुल गांधी ने उसका जवाब देते हुए कहा कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है। हम आपको बता दें योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "विपक्ष में राहुल गांधी जैसे नेता भाजपा का काम आसान बना रहे हैं। वो वाकई भाजपा के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 1947 से देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है।" जब योगी से पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व को कोई फायदा होगा? उन्होंने कहा- अगर राहुल गांधी अपनी निगेटिविटी को कम कर दें तो कांग्रेस को फायदा होगा। नकारात्मकता ही उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |