Advertisement
अमेरका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुजरात दौरे पर आरही है। इस दौरान हिलेरी अपनी गांधीवादी दोस्त इला भट्ट को श्रद्धांजलि देंगी। वे सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट द्वारा स्थापित 'सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन' (सेवा) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। आपको बता दें इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार सेवा' की कार्यक्रम संयोजक रश्मि बेदी ने बताया कि क्लिंटन सोमवार को सुरेंद्रनगर जिले का भी दौरा करेंगी और नमक बनाने वाले कारीगरों से मुलाकात करेंगी। क्लिंटन और भट्ट एक दूसरे को 1995 से जानते थे। 2018 के सोशल मीडिया पोस्ट में, क्लिंटन ने प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता के काम को "क्रांतिकारी प्रयोग" के रूप में वर्णित किया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |