Advertisement
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को एवलांच हुआ। जसमें दो विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं 19 विदेशी पर्यटकों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। बताया जा रहा है स्की रिसॉर्ट भी इसकी चपेट में आ गया है। हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल कहा नहीं जा सकता है कि बर्फ में कितने लोग दबे हैं। जानकारी के अनुसार अगले 12 घंटे भारी बर्फबारी, बारिश और तूफान की संभावना जाहिर की गई है। वहीं एवंलाच के वक्त के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग ढलान पर बैठकर बर्फ का लुत्फ उठा रहे थे। तभी हिमस्खलन होने लगता है और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। और दस्खते ही देखते अफरा तफरी मच जाती है। आपको बता दें श्रीनगर बर्फ की चादर में लिपटा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में डेढ़ से दो मिनट तक बर्फ पड़ी है। सोमवार को भी यहां बर्फबारी हुई। इसके चलते सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ है। जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रुका हुआ है। बारमूला-बनिहाल के बीच ट्रेन सर्विस अभी ठप है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर अभी हवाई यातायात रुका हुआ है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |