Advertisement
आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-सामान्य को देने के लिये फोल्डर तैयार कराया जाये। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मिलने वाली जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। इसके लिये अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएँ करें। राज्य मंत्री ने बताया कि संत रविदास जयंती पर प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड पर आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बैठक में विकास यात्रा के लिये तैयार किये गये रूट-चार्ट की भी जानकारी प्राप्त की। राज्य मंत्री कावरे ने जिले में होने वाली विकास यात्रा में पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों से सजग रह कर शामिल होने का आग्रह किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |