Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया रविवार 29 जनवरी 2023
मुहूर्त राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  रविवार 29 जनवरी 2023

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन का 18:28:

मास माघ

तिथि    अष्टमी - 09:08:22 तक

नक्षत्र    भरणी - 20:21:52 तक

करण    बव - 09:08:22 तक, बालव - 21:36:27 तक

पक्ष    शुक्ल

योग     शुभ - 11:03:49 तक

वार     रविवार

सूर्य राशि मकर

सूर्योदय    07:11:09

सूर्यास्त     17:57:36

चन्द्र राशि    मेष - 26:47:03 तक

ऋतु   शिशिर

शुभ समय==अभिजित 11:58:18 से 12:50:31 तक

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 16:36:48 से 17:57:37 तक

सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

उद्वेग 07:10 AM - 08:30 AM

चर 08:30 AM - 09:50 AM

लाभ 09:50 AM - 11:10 AM

अमृत 11:10 AM - 12:30 AM

काल 12:30 AM - 13:50 PM

शुभ 13:50 PM - 15:10 PM

रोग 15:10 PM - 16:30 PM

उद्वेग 16:30 PM - 17:57 PM

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

===========

मेष

आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है

वृष

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है।

मिथुन

आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं,

कर्क

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी,

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए।

कन्या

आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर

मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। ।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें।

मीन

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए मामले आप समय रहते निपटा पाएंगे,

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.