Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर पहुंची है। जहां के मौसम से भी सभी वाकिफ़ है। वहीं जम्मू कश्मीर के रामबाण में भारी बारिश होने लगी। जिसके चलते भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करना पड़ा। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हम आपको बता दें कि ,कांग्रेस ने 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, UP, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक पहुंची। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |