Advertisement
कोलार और श्यामला हिल्स थानों में पहले ही हैं मामले दर्ज
जमानत पर छूटे कारोबारी केपी सिंह को एमपी नगर स्थित सिटी अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ और अड़ीबाजी करना भारी पड़ गया। एमपी नगर पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत उनके खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज किया है। उनके खिलाफ कोलार और श्यामला हिल्स में पहले से ही मामले दर्ज हैं।
एमपी नगर पुलिस के अनुसार कमला नगर निवासी तरुण सिंह (22) सिटी अस्पताल, एमपी नगर में कर्मचारी है। उसके साथ ही 50 वर्षीय चूनाभट्टी निवासी श्रीकांत जैन भी काम करते हैं। दो दिन पहले केपी सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल संचालक के कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। केपी सिंह के साथ उसका साथी मोहन नायक भी था। उन्होंने तरुण से रुपयों की अड़ीबाजी करते हुए मारपीट की। यहां श्रीकांत के विरोध करने पर उन्होंने उनसे भी मारपीट की। घटना के बाद एमपी नगर पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन सिर्फ जानमती धाराओं में।
कोलार में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला दर्ज
केपी सिंह के खिलाफ पहला मामला कोलार पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया था। उन्होंने फर्जी तरीके से 8 महंगी कार फाइनेंस करा ली थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद केपी सिंह ने 25 अक्टूबर की रात सुदर्शन अपार्टमेंट और अभि अपार्टमेंट, प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा करते हुए गार्ड से मारपीट की थी। गार्ड कमल की शिकायत पर श्यामला हिल्स पुलिस ने केपी सिंह और अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद उनके खिलाफ एमपी नगर में यह छटवां मामला दर्ज किया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |