Advertisement
वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव का उनके पैतृक ग्राम नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। स्व. यादव की पार्थिव देह को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया तथा सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी। भारत सरकार के खाद्य प्र-संस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित अन्य वरिष्ठ जन-प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने ग्राम आंखमऊ में स्व. यादव की पार्थिव देह के दर्शन किये और पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आँखों से स्वर्गीय यादव को अंतिम विदाई दी। स्व. यादव का 75 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी की रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। यादव का जन्म प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में 1 जुलाई 1947 को हुआ था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |