Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा ही चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के गायब होने पर प्रेमिका ने प्रेमी के माँ बाप को निशाना बना लिया। और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद लड़के की माँ गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं पिता को भी कई जगह चाकू के ज़ख्म लगे हैं। जीके बाद घायल दंपत्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां माँ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मऊ जमार इलाके में रहने वाले रामलखन बाथम का हजीरा चार शहर का नाका पर रहने वाली सोनम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोनम पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी वह रामलखन के साथ लिव-इन रिलेशन में थी। कुछ समय पहले दोनों भाग भी गए थे, लेकिन तब पुलिस ने दोनों को बरामद कर उनके परिजन को सौंप दिया था। अब दो दिन पहले रामलखन बिना किसी को बताए लापता हो गया। सोनम को लगा कि वह उसे धोखा देकर भाग गया है और इसके पीछे उसके माता-पिता का ही हाथ है। जिसके बाद सोनम तैश में आकर शुक्रवार रात चाकू लेकर रामलखन के घर पहुंची। जहां युवक की मां गुड्डी बाथम के दरवाजा खोलते ही चाकू से हमला कर दिया। गुड्डी के गले पर चाकू लगा है। पत्नी पर हमला होते देख पति राकेश बाथम बचाने आया, तो सोनम ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने युवती खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |