Advertisement
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात का पारा सबसे ज्यादा 3.5 डिग्री लुढ़ककर 7.2 रिकॉर्ड हुआ। सुबह कोहरा सबसे ज्यादा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई थी। 10 बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से गर्माहट कम है। वही MP में पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में रात का तापमान 8.2, इंदौर में 9.4 डिग्री रहा। इंदौर में 2 डिग्री टेंपरेचर लुढ़का है। खंडवा, खरगोन नर्मदापुरम, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी और सिवनी में तापमान 10 से ऊपर रहा। बाकी जिलों में 10 से नीचे ही रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है की 5 और 6 जनवरी को बारिश-ओले के आसार है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |