Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शनिवार 24 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शनिवार 24 दिसंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास पौष

तिथि     प्रतिपदा - 12:09:00 तक

नक्षत्र    पूर्वाषाढ़ा - 22:16:06 तक

करण    बव - 12:09:00 तक, बालव - 22:17:34 तक

पक्ष     शुक्ल

योग      वृद्धि - 09:26:03 तक, घ्रुव - 29:09:06 तक

वार      शनिवार

सूर्य राशि धनु

सूर्योदय    07:10:49

सूर्यास्त     17:30:06

चन्द्र राशि     धनु - 27:31:48 तक

ऋतु    शिशिर

दिशा शूल पूर्व

राहु काल 09:45:39 से 11:03:03 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

काल 07:11 AM - 08:28 AM

शुभ 08:28 AM - 09:45 AM

रोग 09:45 AM - 11:02 AM

उद्वेग 11:02 AM - 12:19 AM

चर 12:19 AM - 13:36 PM

लाभ 13:36 PM - 14:53 PM

अमृत 14:53 PM - 16:10 PM

काल 16:10 PM - 17:30 PM

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे।  

 

वृष 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। 

मिथुन 

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। 

कर्क

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार लेकर आएगा। यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों  को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। आपकी किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत हो सकती है, लेकिन आप अपने कुछ कामों को गुप्त रखें,

कन्या 

आज के दिन आप की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचना होगा। आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने मित्रों से बातचीत भी करनी होगी। 

तुला 

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  बिजनेस में आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातचीत को सुनने में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई जरूरत का सामान भी लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति देने वाला रहेगा। कुछ जरूरी मुद्दों को सभी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो इसका आपके ऊपर गलत असर पड़ सकता है। जीवन साथी से आज आप यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो  उसे बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझन बनी रहेगी और किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दे, 

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ आर्थिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों से आप के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी काम के गलत होने की आशंका हो सकती है, तो उसे पूरा ध्यान देकर करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।  आपको कुछ नए लोगों से मिलने बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें 

मीन

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है।  आप अपने दोस्तों के साथ कार्य क्षेत्र में भी मौज मस्ती के मूड में ही नजर आएंगे। आपको आज परिवार में छोटे बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा। आप किसी अफवाह पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 24 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.