Advertisement
मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिव्यांग नशामुक्ति प्रचारक की प्रशंसा करते हुए उनकी पहल को सराहा है। उन्होंने उनके जज्बे को सलाम करते हुए, दूसरों को भी उनसे प्रेरणा लेने कहा है। गौरतलब है कि किशोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से भी जुड़े हैं और उसके माध्यम से सतत अभियान में सक्रिय हैं। उनके वाहन में अभियान संबंधी प्रचार सामग्री रखी रहतो है, जिसमें प्रेरक संदेश 'कुछ पल का नशा, सारी उम्र की सजा' अंकित है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |