Advertisement
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार बरगी दायीं तट नहर का नर्मदा जल सतना जिले की धरती पर लाने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य वर्ष 2023 में अक्टूबर तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है। राज्य मंत्री पटेल बुधवार को नागौद शाखा नहर की 575 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 किलोमीटर लंबाई की नहर के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक नागौद श्री नागेन्द्र सिंह एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। सांसदगणेश सिंह ने नागौद शाखा नहर के 80 किलोमीटर लम्बाई की नहर निर्माण के लिये 600 करोड़ रूपये की स्वीकृति और नहर निर्माण में तेजी लाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र की जनता और किसानों की ओर से आभार माना। सांसद श्री सिंह ने बताया कि बाणसागर योजना से सतना जिले के 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। बरगी के नर्मदा जल से सतना जिले के एक लाख 59 हजार 655 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, जिससे 855 गाँवों के किसान लाभान्वित होंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |