Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शुक्रवार 2 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शुक्रवार  2  दिसंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास मार्गशीर्ष

तिथि    दशमी - 29:41:55 तक

नक्षत्र     उत्तराभाद्रपद - 29:46:06 तक

करण    तैतिल - 17:55:42 तक, गर - 29:41:55 तक

पक्ष     शुक्ल

योग     वज्र - 07:29:02 तक, सिद्धि - 29:49:40 तक

वार     शुक्रवार 

सूर्य राशि वृश्चिक

सूर्योदय    06:56:44

सूर्यास्त     17:23:48

चन्द्र राशि      मीन

ऋतु    हेमंत

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 10:42:42 से 12:20:12 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

चर -सामान्य 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

लाभ -उन्नति 07:10 ए एम से 08:53 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

काल -हानि 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

शुभ -उत्तम 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

रोग -अमंगल 02:01 पी एम से 03:43 पी एम

उद्वेग -अशुभ 03:43 पी एम से 05:26 पी एम

चर -सामान्य 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज कि दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाले है। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिलेगा और यदि विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने खर्चों में संयम बनाए  रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके यह लाभदायक रहेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को निपटाने की कोशिश करनी होगी,

वृष 

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी कामों को करने में भी नि:संकोच आगे आएंगे। आप आपसे लक्ष्यों पर फोकस रखें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके चारो ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा, 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सलाह दे, e

कर्क 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर अत्यधिक मेहनत करें, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और बिजनेस में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपका अपने परिजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, 

सिंह 

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी  होगी। 

कन्या

पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा और आप किसी बड़े लक्ष्य को अपनाएंगे और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर आप सकारात्मक रहेंगे। यदि आपने किसी काम को करने का सोचा है, तो उसे अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। 

तुला 

आज आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पालन करें। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

धनु 

आज बिजनेस कर रहे लोगों को किसी आवश्यक जानकारी को अन्य से शेयर करनी से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी की कई सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पास आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नई गाड़ी को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। 

मकर

आज आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ना होगा। कुछ नए लोगों लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रुचि आज बढ़ेगी। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर परिवार में आज किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से खुशियां भरा माहौल रहेगा। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के करियर में आ रही किसी समस्या के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते है। सुख समृद्धि में वृद्धि  होगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी नए काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, 

मीन

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ आवश्यक कार्य आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकते है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 2 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.