Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया गुरुवार 1 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  गुरुवार 1 दिसंबर  2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास मार्गशीर्ष

तिथि    अष्टमी - 07:23:33 तक, नवमी - 30:17:12 तक

नक्षत्र     पूर्वाभाद्रपद - 29:44:27 तक

करण    बव - 07:23:33 तक, बालव - 18:46:29 तक

पक्ष    शुक्ल

योग     हर्शण - 09:32:41 तक

वार    गुरूवार

सूर्य राशि    वृश्चिक

सूर्योदय     06:55:59

सूर्यास्त     17:23:48

चन्द्र राशि    कुम्भ - 23:48:45 तक

ऋतु    हेमंत

शुभ समय=अभिजित 11:44:24 से 12:30:46 तक

दिशा शूल दक्षिण

राहु काल 14:00:10 से 15:42:37 तक

सुझाव- हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

शुभ -उत्तम 05:28 ए एम से 07:10 ए एम

रोग -अमंगल 07:10 ए एम से 08:53 ए एम

उद्वेग -अशुभ 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

चर -सामान्य 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

लाभ -उन्नति 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 02:00 पी एम से 03:43 पी एमRahu Kalam

काल -हानि 03:43 पी एम से 05:25 पी एमकाल वेला

शुभ -उत्तम 05:25 पी एम से 07:08 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

=========

मेष 

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में उन्नति दिलाने वाला रहेगा।आप व्यवसाय में किसी नए प्रयोग करके अच्छा धन कमा सकते हैं और अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोग आपके विश्वास से आगे बढ़ेंगे और अपने कामों में कोई संकोच नही करेंगे। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम है,तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें। आपको किसी कानूनी मामले में भी सफलता मिलती दिख रही है। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं में सुधार लाना होगा,नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। 

वृष 

आज आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आप किसी योजना को बनाकर खर्च करेंगे,तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर काफी हद तक नियंत्रण पा सकेंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग यदि लंबे समय से व्यापार में आ रही मंदी के कारण परेशान थे,तो आज उसमें सुधार होगा। 

मिथुन 

आज आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचना होगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफल रहेंगे। धार्मिक व मनोरंजन के कार्य में आज आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी और आप अपने किसी अधिकारी से अपनी बात को कहने में निसंकोच करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। नौकरी में यदि कुछ समस्या चल रही है,तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। 

कर्क 

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालना बेहतर रहेगा। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप समय पर कोई निर्णय लेकर कोई गलती करने से बचा सकते हैं। अपने आवश्यक कार्यों की आप कोई सूची बनाकर काम करेंगे, तो काफी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। माता-पिता से चल रही अनबन आप माफी मांगकर समाप्त करेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। 

सिंह 

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखमय रहेगा। क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। आप सभी बड़ों का आदर व सम्मान करेंगे और कुछ आवश्यक कार्यों को काफी हद तक निपटाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप किसी भूमि-भवन से संबंधित मामले में सक्रियता बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लेन-देन के मामलों में फोकस बनाएं तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी से धन उधार लेने से बचें और किसी काम को सूझबूझ दिखाते हुए काम करेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। किसी काम में नीति व नियमों का पूरा पालन करें। वाणिज्यिक संबंधों को आप पूरा महत्व देंगे। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाकर रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कला व कौशल को बल मिलेगा और आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपनों से ज्यादा दूसरों के कामों पर  ध्यान ना दें,यह आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी अधिकारी से बहसबाजी में पड़े,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप घर परिवार में चल रही अनबन को जल्दबाजी में निपटाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। करियर को लेकर अपनी किसी समस्या का समाधान आपको अपने भाइयों द्वारा मिल सकता है,लेकिन आपकी साख चारों ओर फैलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार में किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। 

धनु 

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सामाजिक कार्यों में तेजी लानी होगी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको आपके माता-पिता कोई जिम्मेदारी सौंपे,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को त्यागकर परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। 

मकर

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने नौकरी में अपने किसी साथी से अपने मन की किसी बात को साझा किया,तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों से वाहवाही लूटेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन के होने से व्यस्तता बनी रहेगी व खर्चा भी अधिक होंगे। यदि आप किसी योजना में धन लगाएंगे,तो उससे आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे और संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे,तो वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में आप सामाजस्य बनाएंगे और कामकाज को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही है,तो वह भी आज सुधरेगी। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, यदि कुछ समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकते है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,!

====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 1 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.