Advertisement
माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी में फायरिंग की घटना के बाद कैमोर में अमेहटा प्लांट प्रोजेक्ट हेड के बंगले के पास आधी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मौके से कर्मचारियों ने दो कारतूस पुलिस को सौंपे हैं। कैमोर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात 1.30 बजे अमेहटा प्लांट प्रोजेक्ट हेड का बंगला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करते हुए दहशत मचाई गई। सुबह एसीसी कर्मचारियों ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी और मौके पर पड़े दो कारतूत भी सौंपे। सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा दो कारतूस सौंपे गए हैं। ये कारतूस जिंदा हैं, जिन्हें चलाया नहीं गया। कारतूस यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। कर्मचारियों ने फायरिंग होने की सूचना भी दी है। माधवनगर थाना क्षेत्र में बिलहरी रोड पर निखिल राजपाल निवासी झिंझरी के ऊपर हुई फायरिंग के आरोपियों का दूसरे दिन भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार पीडि़त निखिल के साथ मौजूद उसके साथियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इनके मोबाइल की जांच गुरुवार को पुलिस ने की। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम बिलहरी रोड पर निखिल के ऊपर दो नकाबपोश बदमाश फायरिंग कर गुलवारा की ओर भाग निकले थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |