Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया मंगलवार 22 नवंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  मंगलवार 22 नवंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास . मार्गशीर्ष

तिथि    त्रयोदशी - 08:52:06 तक

नक्षत्र    स्वाति - 23:13:01 तक

करण     वणिज - 08:52:06 तक, विष्टि - 19:58:28 तक

पक्ष     कृष्ण

योग    सौभाग्य - 18:36:17 तक

वार      मंगलवार

सूर्य राशि वृश्चिक

सूर्योदय    06:48:52

सूर्यास्त    17:25:09

चन्द्र राशि    तुला

ऋतु   हेमंत

शुभ समय==अभिजित 11:59:08 से 12:51:52 तक

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 15:34:39 से 17:11:33 तक

सुझाव- भगवान को गुड़-धनिया अर्पण कर हनुमानजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

रोग -अमंगल 05:29 ए एम से 07:11 ए एम

उद्वेग -अशुभ 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

चर -सामान्य 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

लाभ -उन्नति 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

काल -हानि 02:00 पी एम से 03:42 पी एम

शुभ -उत्तम 03:42 पी एम से 05:24 पी एम

रोग -अमंगल 05:24 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

============

मेष 

आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही कलह को समाप्त करके मिठास को घोलेगा और प्रेम की भावना को बल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने कुछ निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आपकी किसी पुरानी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यापार को संवारने का मौका मिलेगा। आज आप वरिष्ठजनों से बातचीत करते समय अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा,इसलिए आप अपने काम में ढील बिल्कुल ना बरतें,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमा सकते है। संतान आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते है,

मिथुन 

आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने करियर को सुधार सकते हैं। मित्रों के साथ आप विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,लेकिन वहां आप किसी मित्र से किसी बात को लेकर ना उलझें व हर मामले में सक्रियता व सूझबूझ से काम लें। आप कुछ समय अपनों के साथ बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे। आपकी प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपको चुकता करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे,तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। आप भावनात्मक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। आपको किसी कार्य के पूरा होने में उतावलापन नहीं दिखाना है,नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि परिवार में कुछ कलह चल रही है,तो उसे भी आपको धैर्य रखकर ही सुलझाना होगा। आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान देंगे,

सिंह 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें आज अच्छे कार्यों को करके खुद को सुधारने का मौका मिलेगा और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। बिजनेस कर रहे लोग जोखिम उठाने से बचें नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। आप काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होती दिख रही है,जो लोग विदेश में जाकर बसना चाहते हैं,

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको आपका कोई मित्र प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप दे सकता है। आपको किसी अतिथि का सत्कार करने के लिए मिल सकता है। आपकी धन संपत्ति वृद्धि होती दिख रही है, क्योंकि आप किसी नये घर,मकान,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आज आपकी दीर्घकालीन योजनाएं फिर से शुरू हो सकते हैं। आपको जिम्मेदारी से किसी भी कार्य को करना होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे हैं,तो उसका समाधान भी आपको अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निकाल सकते हैं। आपको आज किसी ने वाहन की प्राप्ति होती दिख रही है,लेकिन आप अति उत्साहित होने से बचें। रचनात्मक कार्यों को बल मिलेगा। 

वृश्चिक 

आज का दिन आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखेंगे। अपने बजट को बनाकर भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय आसानी से कर पाएंगे। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं,उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें,तभी आपको लाभ मिल पाएगा। आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। कुछ मामलों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे,तभी उन्हें सुलझा पाएंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन घर परिवार में आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। यदि आप किसी प्रतियोगिता में शामिल हो,तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखे। आपको आज सामंजस्य बनाए रखना होगा। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। आप अति उत्साहित होने से बचें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपकी किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको पैतृक सम्पति संबन्धित मामले को सुलझाना होगा। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखाते हुए छोटों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन आपको अपने कम कुछ गंभीर विषयों को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसके लिए आपको समाधान मिल सकता है। 

कुंभ 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप भगवान में पूरी आस्था व विश्वास रखेंगे। आप किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आपके लाभ प्रतिशत भी ऊंचा होगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही किसी पुरानी समस्या के लिए आज डॉक्टरी परामर्श ले सकते हैं। आप कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमा कमाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे,तो वह साधारण रहेगी। जनकल्याण के कार्यों से जुड़े लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें तो आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। आज आपके परिजन आपको कोई सीख देंगे,जिससे आपको बचना होगा। आपकी आज किसी पुराने मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें !

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 22 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.