Advertisement
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर महिला ने दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया की धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया ,और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने फरियादी के कथन के पर आधार पर उमंग सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
महिला जबलपुर की है। महिला ने खुद को सिंघार की पत्नी बताया है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी ,सिंघार ने शादी का वादा किया था। इसके बाद महिला दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार क साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए ,और शादी करने की बात से मुकर गए। महिला ने इसकी शिकायत करने की धमकी दी तो सिंगार ने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि सिंघार ने अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने सिंघार पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है। वहीं विधायक उमंग सिंघार ने इस पूरे प्रकरण में अपना पक्ष रखा है। विधायक ने नौगांव थाना प्रभारी को एक आवेदन 2 नवंबर को लिखा था। जिसमें बताया कि 16 अप्रैल 2022 को मेरा विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही पत्नी मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझे कहा कि मैंने तुमसे शादी पैसे के लिए की थी। मुझे 10 करोड़ रुपये दो वरना मैं तुम्हारा करियर समाप्त कर दूंगी। झूठे इल्जाम लगाकर तुम पर प्रकरण दर्ज करा दूंगी। पत्नी मुझे झूठे केस में फंसाना चाहती है ,मेरा अपमान किया, मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया हूं। अनेक बार मैंने प्रतिभा को समझाने का प्रयास किया। प्रतिभा मुझे मां बहन की गालियां देती हैं। मैं ब्लैकमेलिंग और प्रतिभा की प्रताड़ना से मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गया हूं। मैंने पहले ही पुलिस से प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |