Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। राष्ट्रपति का पद्मश्री भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय आगमन पर अंग वस्त्रम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा और चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जनजातीय जीवन दीर्घा में प्रदेश में निवासरत गोंड, बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू जनजातीय समुदाय के आवासों की वास्तु, शिल्प, व्यवहार संबंधी विशेषताओं और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रपतिमुर्मु को मुख्यमंत्री चौहान ने इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। राष्ट्रपति ने संग्रहालय के आकल्पन और प्रदर्शन विधा की सराहना की। राष्ट्रपति को जनजातीय संग्रहालय की ओर से भगवान गणेश की धातुशिल्प से निर्मित लघु प्रतिमा, भारिया देवलोक सहित अन्य पुस्तकों का सेट और गोंड पेंटिंग भेंट की गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |