Video

Advertisement


घर बैठे जमा होगा टैक्स
bhopal app

नगर निगम ने दिया मोबाइल एप का तोहफा 

नगर निगम स्मार्ट सिटी द्वारा भोपाल प्लस एप लांच करके शहर को आज बड़ी सौगात दी गई है। इसके अंतर्गत अब आप घर बैठे मोबाइल से ही नगर निगम के टैक्स जमा कर सकेंगे। यही नहीं, बिजली बिल भी इस एप से जमा हो जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी अब मोबाइल से ही प्राप्त हो जाएंगे। इस एप का शुभारंभ महापौर आलोक शर्मा और कमिश्नर छवि भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर सभी पार्षदों के साथ ही शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, वस्त्र व्यवसायी, सीए, कर्मचारी संगठन, बिल्डर्स, आर्किटेक्ट भी शामिल हुए।

पलाश होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त छवि भारद्वाज ने एप के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, अपर आयुक्त चंद्रमोली शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि शहर ने इस एप के माध्यम से ई गवर्नेंस की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस भागमभाग की जिंदगी में व्यक्ति के पास समय का अभाव है। ऐसी स्थिति में भोपाल प्लस एप शहरवासियों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। आने वाले समय में बिल्डिंग परमीशन जैसी कुछ और महत्वपूर्ण सुविधाएं भी इसमें जोड़ी जाएंगी। महापौर ने इस अवसर पर भोपाल को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

एप से मिलेंगी यह सुविधाएं

जल कर:  पैसा जमा करने के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे।

प्रॉपर्टी टैक्स: इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स भी भोपाल प्लस एप के माध्यम से जमा हो जाएगा।

बिजली बिल : इस विभाग से निगम को कोई वास्ता नहीं है, पर जनहित में निगम ने यह व्यवस्था इस एप में डाल दी है।

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र : इसके लिए अब आप एप पर ही आवेदन कर सकेंगे और घर बैठे-बैठे देश विदेश कहीं से भी इसका प्रिंट निकाल सकेंगे।

विवाह पंजीयन : इस सुविधा के लिए भी यहां आवेदन दिया जा सकता है। हालांकि वेरिफिकेशन के लिए जरूर आना होगा।

हेल्थ सुविधा : इस एप्स में सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

डेस्क अपडेट : इस एप पर शहर के मौसम, कल्चरल प्रोग्राम सहित कई जानकारियां मिलेंगी।

Kolar News 7 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.