Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया मंगलवार 15 नवंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  मंगलवार 15 नवंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास . मार्गशीर्ष

तिथि    सप्तमी - 29:52:52 तक

नक्षत्र    पुष्य - 16:13:23 तक

करण     विष्टि - 16:41:18 तक, बव - 29:52:52 तक

पक्ष     कृष्ण

योग     शुक्ल - 24:30:05 तक

वार    मंगलवार

सूर्य राशि तुला

सूर्योदय     06:43:17

सूर्यास्त      17:27:41

चन्द्र राशि     कर्क

ऋतु   हेमंत

शुभ समय==अभिजित 11:59:08 से 12:51:52 तक

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 15:34:39 से 17:11:33 तक

सुझाव- भगवान को गुड़-धनिया अर्पण कर हनुमानजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

रोग -अमंगल 05:29 ए एम से 07:11 ए एम

उद्वेग -अशुभ 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

चर -सामान्य 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

लाभ -उन्नति 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

काल -हानि 02:00 पी एम से 03:42 पी एम

शुभ -उत्तम 03:42 पी एम से 05:24 पी एम

रोग -अमंगल 05:24 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

============

मेष

आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आप अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके ख्याति चारों ओर फैलेगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जो लोग किसी व्यापार को करने का सोच रहे हैं,तो उन्हें उसमें आगे बढ़ना होगा,वरना वह सोचते ही रह जाएंगे। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,

कर्क

आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है।

सिंह

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था व विश्वास रखेंगे,जिसमें आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके किसी मित्र से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बातचीत बहुत ही सावधानी से करनी होगी। आपको स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में चुप रहना होगा,नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है।

कन्या

आज धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अक्समात छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए मिल सकता है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को भी कुछ दिन और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढे़ंगे,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना होगा,नहीं तो आप उनकी परवाह ही करते रह जाएंगे। व्यापार में आप लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें,तभी

तुला

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण खुश रहेंगे और इधर उधर के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे और घर परिवार में आप सबको एक साथ जोड़ कर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नीति व नियम है जिनको आपको तोड़ना नहीं है। संतान आपसे अपनी किसी फरमाइश को पूरा करा सकती है। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी में अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करेंगे और इससे अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। यदि उनमें आपने ढील बरती तो आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ अन्य लोगों को भी शामिल कर सकते हैं,जिससे आपके सभी काम समय से और आसानी से पूरे हो पाएंगे।

धनु

आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,नहीं तो वह इधर-उधर के कामों में ही रह जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को हाथ में तो लेंगे,लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था,तो वह भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें,नहीं तो आप किसी को कोई अच्छी बात भी बोलेंगे,तो वह भी उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,

कुंभ

आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आज आप अपने दैनिक सुख सुविधाओं की चीजों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति से गलत बोलने से बचना होगा। जो युवा अपने करियर को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं,तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा,तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। नव विवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके अंदर आपसी प्रेम बना रहेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप घर के रखरखाव आदि के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको काफी धन व्यय करना होगा।

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 15 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.