Video

Advertisement


मध्यप्रदेश ने रचा विकास का नया इतिहास
shivraj singh

हर नागरिक और टीम मध्यप्रदेश का योगदान 

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने विकास का नया इतिहास रचा है। इसके पीछे प्रदेश के हर नागरिक और टीम मध्यप्रदेश का योगदान है। मध्यप्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। अब मध्यप्रदेश के साढ़े सात करोड़ नागरिकों के पंद्रह करोड़ हाथ मिलकर मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय पार्क में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के लक्ष्य तय किये हैं। आने वाली पीढ़ी को ऐसा प्रदेश सौंपेगे जिस पर वे गर्व करेंगे। इसके लिये प्रदेश का हर नागरिक अपना कर्त्तव्य पूरा करे। प्रदेश की विकास दर लगातार सात साल से 10 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश की कृषि विकास दर 20 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश ने सबके सहयोग से कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सड़क, बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। कृषि उत्पादन लगातार बढ़ा है। प्रदेश में उद्योग तेजी से आ रहे हैं। ईज ऑफ डूईंग बिजनिस में प्रदेश पहले पाँच प्रदेशों में है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, पर्यटन जैसे क्षेत्र में नये कीर्तिमान बनाये गये हैं। गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के नये कार्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सिमी आतंकियों के जेल से भागने की घटना में शहीद प्रधान जेल प्रहरी स्व. श्री रमाशंकर यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। मध्यप्रदेश शांति का टापू बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अपना मध्यप्रदेश बनाने में सब भागीदार बनें। उन्होंने मध्यप्रदेश के लिये सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में वंदे-मातरम् और मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति की गयी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित अधिकारी/ कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

 

Kolar News 1 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.