Advertisement
इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश में काफी चर्चित हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना में पांचवा दिन है और इस दौरान राहुल गाँधी कुछ अलग ही अंदाज़ में नज़र आये। रविवार सुबह जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। बात करते-करते राहुल ने दौड़ना शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए। राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए।इसके बाद राहुल गोलापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं के साथ बथुकम्मा डांस किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उनका साथ दिया। बथुकम्मा फेस्टिवल तेलंगाना की महिलाओं का स्थानीय त्योहार है। तेलुगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी मां जिन्दा है। इसे महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी कवर करेगी। इसके बाद वह 7 नवंबर को महाराष्ट्र में एंट्री करेगी। इससे पहले 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक भी लिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। तेलंगाना में 10 समितियां बनाई गई हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब कर्नाटक में थी, तब कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। फिर अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश की राजनीती में काफी फर्क पड़ेगा। और खा ये भी जा रहा है की इस यात्रा का फायदा कांग्रेस को 2023 विधानसभा में चुनाव में होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |