Advertisement
रीवा के सोहागी पहाड़ी पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस और ट्रेलर की टक्कर में यूपी के 15 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताते हुए घायलों के संपूर्ण इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा जिला प्रशासन को दिए है। बताया जा रहा है बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। बताया जा रहा सभी मजदूर हैं और ये दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि 4 से ज्यादा लोग बस के आगे के हिस्से में फंस गए। इनके शवों को जेसीबी से काटकर बाहर निकालना पड़ा।
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय रीवा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। रीवा जिला प्रशासन के अधिकारी, प्रयागराज जनपद के आला अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहें है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे से अवगत कराया। वहीं मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने घटना को लेकर कहा कि यह घटना दुखद है उन्होंने कहा घायलों का प्रदेश सरकार इलाज करा रही है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस की रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गई थी। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है। 40 घायल यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |