Video

Advertisement


4 देशों में पदस्थ भारत के राजदूतों ने मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंट
4 देशों में पदस्थ भारत के राजदूतों ने मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश प्रवास पर आए 4 देशों में पदस्थ भारत के राजदूतों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान से अर्जेंटाइना में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया, लेबनान के राजदूत सुहेल एजाज खान, ओमान के राजदूत अमित नारंग और जिंबाब्वे के राजदूत विजय खंडूजा ने भेंट की। सुहेल एजाज खान का इंदौर और अमित नारंग का जबलपुर से संबंध रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने राजदूतों को बताया कि विदेश मंत्रालय के साथ राज्य सरकार प्रवासी भारतीय दिवस का कार्यक्रम कर रही है। इंदौर में आगामी 8,9 और 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का दायित्व मध्य प्रदेश को मिला है, जो सौभाग्य की बात है। इसके बाद दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट भी होगी। इन दोनों कार्यक्रम की तैयारियाँ की जा रही हैं। 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने राजदूतों को बताया कि मध्यप्रदेश में गेहूँ का विपुल उत्पादन होता है। प्रदेश के गेहूँ का विदेशों में निर्यात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  चौहान ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में व्यापक संभावनाएँ हैं। प्रवासी भारतीयों का भी इसमें सहयोग प्राप्त हो रहा है।मुख्यमंत्री चौहान को राजदूतों ने अपने दायित्व वाले देशों में मध्यप्रदेश के विकास और प्रचार में अधिक से अधिक सहयोग का आवश्वासन दिया। राजदूतों ने मुख्यमंत्री चौहान और अन्य मंत्री गण को अर्जेंटाइना, लेबनान, ओमान और जिम्बाब्वे आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री चौहान से राजदूतों की भेंट के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।

Kolar News 18 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.