Video

Advertisement


मुख्यमंत्री ने की खरीददारी, दी दीपावली की शुभकामनाएँ
shivraj khariddari

 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धनतेरस पर्व के अवसर पर भोपाल में दिवाली की  सपरिवार खरीददारी की। श्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट में अग्रवाल ज्वेलर्स और दर्वेश बर्तन भंडार पहुँचे। उन्होंने चाँदी का सिक्का, मंगलसूत्र, अभिषेक करने का ताँबे का पात्र, काँसे की परात और ताँबे का जग खरीदा।ईसाई समाज ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई दी। 

भारतीय परम्परा में धनतेरस के पवित्र अवसर पर कीमती धातु की बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परम्परा है। दीपावली में स्वच्छता रखने की परम्परा है। सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं का वैज्ञानिक कारण होता है। परम्पराओं का निर्वहन सभी को करना चाहिए इससे नई पीढ़ी भी संस्कारवाह बनती है। उन्होंने सभी नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, सबके परिवार धन-धान्य से भरपूर हों और प्रदेश आगे बढ़ता रहे।

ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की बधाई

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ निवास पर ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दी। आर्च बिशप फादर लियो कार्नेलियो के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Kolar News 29 October 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.