Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शुक्रवार 14 अक्टूबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शुक्रवार 14 अक्टूबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास कार्तिक

तिथि    पंचमी - 28:54:57 तक

नक्षत्र    रोहिणी - 20:47:39 तक

करण     कौलव - 15:58:54 तक, तैतिल - 28:54:57 तक

पक्ष     कृष्ण

योग     व्यतीपात - 13:56:02 तक

वार     शुक्रवार

सूर्य राशि कन्या

सूर्योदय   06:20:57

सूर्यास्त     17:53:07

चन्द्र राशि     वृषभ

ऋतु   शरद

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 10:42:42 से 12:20:12 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

चर -सामान्य 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

लाभ -उन्नति 07:10 ए एम से 08:53 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

काल -हानि 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

शुभ -उत्तम 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

रोग -अमंगल 02:01 पी एम से 03:43 पी एम

उद्वेग -अशुभ 03:43 पी एम से 05:26 पी एम

चर -सामान्य 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी सगे संबंधी से आज समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।

वृष 

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। 

मिथुन 

आज का दिन आप अपनी सूझबूझ व सतर्कता दिखाकर ही कार्य को करेंगे। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप किसी की दी गयी सीख पर ना चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, 

कर्क 

व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई भी लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आप अपनी किसी पिछली की हुए गलती के लिए परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। आपको कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर उठाना होगा, नहीं तो वह उनका नुकसान करवा सकता है। 

सिंह 

आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनमे एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने मन से रिश्ते को निभाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा और परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आज आपको बुरी लगने से मन परेशान रहेगा,

कन्या

आज का दिन आपके  साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे आपको बातचीत करके ही समाप्त करनी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पिछले काम से सीख लेनी होगी, तभी आप आगे बढे, नहीं तो आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं। व्यापार में आपको किसी व्यक्ति से समझौता बहुत ही सोच विचार करना होगा  व कानूनों के नियम व कानूनों के साथ ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ तो उठाएंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आय के विभिन्न स्रोत मिलने से आपकी कोई धन संबंधित समस्या भी सुलझेगी और आप कुछ छोटे-मोटे कार्यों से भी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास करने से बचना होगा। 

धनु 

नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। यदि उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिले, तो अवश्य सीखे। निजी जीवन में यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए थी, तो उससे आज आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको यदि कोई लेनदेन करना पड़े, तो कर सकते हैं 

मकर 

आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे और आध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेटवर्किंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने का मौका मिलेगा

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी किसी खास मामले में जीत हो सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आपको किसी से नाराज भी हो तो भी कड़वे वचन नहीं बोलने हैं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। नौकरी में आपके कामों द्वारा आपको सराहना मिलेगी व अधिकारियों की ओर से प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी को बढ़ाने के और अच्छे मौके प्राप्त होंगे,

मीन 

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपने करियर को लेकर यदि कुछ चिंता कर रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी और आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 14 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.