Advertisement
राजधानी भोपाल में एक युवक की एक्सीडेंट से मौत हो गई है। युवक भोपाल में कोरियोग्राफर था। और एक्सीडेंट के दौरान वह नशे की हालत में था। और वह बियर पीकर तेज़ गति में गाड़ी चला रहा था। जिससे उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उसका एक्सीडेंट 7 नंबर स्टाप के पास बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आयी थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि कोरियोग्राफर बीयर पीकर ड्राइव कर रहा था। दोस्त ने उसे गाड़ी ड्राइव करने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर दोस्त उसकी बाइक से रास्ते में ही उतर गया। थोड़ी देर बाद उसे कोरियोग्राफर की मौत की खबर मिली।
जानकरी के अनुसार मृतक मोहित यादव (24) छावनी शाहपुरा ग्वालनगर शिव मंदिर के पास रहता था। उसके पिता का नाम बाबू लाल यादव था। और मृतक युवक पेशे से कोरियोग्राफर था। 11 अक्टूबर को वह अपने दोस्त करण के साथ निकला था। करीब साढ़े 12 बजे के आस पास अपने दोस्त के साथ बियर पीने के बाद उन्होंने होटल रेसीडेंसी से खाना पैक करवाया और घर के लिए निकले। इस दौरान मोहित काफी तेज़ बाइक चलने लगा। जिससे डर कर उसके दोस्त करण ने कहा कि तुम गाड़ी मुझे देदो। लेकिन मोहित नहीं माना। और करण ज्योति चौराहे पर ही उतर गया। जिसके बाद मोहित घर के लिए निकला। और निकलने के बाद रस्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। जहां उसे सर में गंभीर चोंटे आयीं। और अस्पताल ले जने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |