Advertisement
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उन्होंने सोमवार को 8 बजे के करीब गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांसे ली। बाईट पचास दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने के बाद 2 अक्टूबर को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। और सोमवार को उनका निधन हो गया। जिसकी खबर उनके बेटे अखिलेश यादव ने सभी को दी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन और बिहार में 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान ऐलान कर दिया गया है। मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सैफई स्थित पैतृक निवास लाया गया। जहाँ कल (मंगलवार ) को लगभग तीन बजे के आस पास राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर है। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है की कल होने वाले अंतिम संस्कार में भी सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को श्रद्धांजलि देने के लिए मेदांता भी पहुंचे थे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राजद चीफ लालू यादव समेत सभी बड़े नेताओं ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि "मुलायमजी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा मुलायमजी के साथ नाता विशेष प्रकार का रहा। हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |