Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 36 वें राष्ट्रीय खेलों में मलखंब में स्वर्ण पदक जीतने पर मध्यप्रदेश की पुरूष टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अद्भुत संतुलन, अद्वितीय सामंजस्य और समर्पण से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम विजय प्राप्त की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मलखंब मध्य प्रदेश का राज्य खेल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पुरूष टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सभी खूब आगे बढ़ें और ऐसे ही जीतते रहें। देश-दुनिया में इस पारंपरिक खेल को प्रसारित करें। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया युवा खेलों में सफल पदार्पण के बाद मलखंब को 36 वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता सूरत (गुजरात) में 27 सितम्बर से प्रारंभ हुई और 10 अक्टूबर तक चलेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |