Advertisement
नवरात्री भारत में मनाया जाने वाले मुख्य त्योहारों में से है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है और महा अष्टमी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। परंपरागत रूप से यह त्योहार 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन भक्त महागौरी के रूप में मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस अवसर पर मां दुर्गा की मूर्तियों के साथ पंडालों की स्थापना की जाती है। नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया भी खेला जाता है। मुख्य रूप से ये उत्सव पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और कुछ अन्य भागों में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाअष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि मां महागौरी सभी के जीवन में समृद्धि और सफलता लाए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मां महागौरी की स्तुति का पाठ भी साझा किया है। और सभी देश वासियों को अष्टमी की बधाई दी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |