Video
Advertisement
सिटीजन फोरम सुधरेगा ट्रेफिक
सिटीजन फोरम सुधरेगा ट्रेफिक
राजधानी का अव्यवस्थित ट्रैफिक सिस्टम हो या पर्यावरण की समस्या। इनको सुधारने के लिए भोपाल सिटीजन फोरम ने अहम पहल की है। फोरम की तरफ से कई तरह के आइडियाज भोपाल नगर निगम, पुलिस प्रशासन को भी दिए गए। इनमें से कई आइडियाज पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अमल किया और इन पर शहर में काम भी हुआ। भोपाल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए वर्ष 2003 में शहर के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने भोपाल सिटीजन फोरम की शुरुआत की थी। शुरू में तो बेहद कम लोग थे, लेकिन आज इनके फोरम में करीब 35 लोग जुड़े हुए हैं। ये सभी लोग अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। कोई इसमें रिटायर्ड पुलिस अफसर है तो कोई प्रशासनिक सेवा का अधिकारी। इसमें सेवानिवृत्त डॉक्टर्स से लेकर अन्य क्षेत्र के लोग भी जुड़े हुए हैं।फोरम ने अपने दम पर यह बीड़ा उठाया है ,फोरम ट्रेफिक के लिए हमीदिया रोड ,डीआईजी बांग्ला, कोलार रोड ,चूना भट्टी ,10 नंबर, एमपी नगर से शुरुवात होगा । भोपाल सिटीजन फोरम के अरुण गुर्टू ने बताया कि अब तक इस संस्था का रजिस्टेशन नहीं कराया गया है। हम सब अपने बलबूते ही इसे चला रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की बाहरी सहायता नहीं ली जाती है। जो भी काम करते हैं सब मिल- जुलकर करते हैं।
Other Source 2016/05/08

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.