Advertisement
बैंक से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कारोबारी केपी सिंह को कोलार पुलिस ने आखिरकार को धर-दबोचा। आरोपी ने बैंक से 8 चार पहिया वाहन जालसाजी कर फाइनेंस करा लिए थे।
टीआई कोलार गौरव बुंदेला के अनुसार सागर प्रीमियम फ्लेट नंबर बी-003, 002 निवासी केपी सिंह (53) कारोबारी हैं। उनका खदानों और प्रापर्टी का बड़ा काम है। उनके खिलाफ वर्ष 2014 में धोखाधड़ी की शिकायत हुई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने बैंक से धोखाधड़ी कर 8 चार पाहिया वाहन फाइनेंस करा लिए। उन्होंने इन वाहनों की किश्त भी जमा करना बंद कर दिए थे।
जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि फाइनेंस किए वाहनों में कुछ वे खुद चला रहे हैं, जबकि कुछ उनकी पत्नी के पास हैं। इसके अलावा भी कुछ वाहन उन्होंने यहां-वहां दे रखे हैं। टीआई बुंदेला ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने केपी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्हें सौंपा है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे अब 18 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस को फाइनेंस के सभी वाहन जब्त करना है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |