Video

Advertisement


B.Ed में एडमिशन का झांसा, बिहार की छात्रा से 70 हजार की ठगी
Bihar student, duped  Rs 70,000 , the pretext ,B.Ed admission

बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली एक छात्रा को B.Ed में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के नाम पर दाखिला, परीक्षा और मार्कशीट दिलाने का भरोसा देकर छात्रा से करीब 70 हजार रुपये ले लिए। बाद में छात्रा को जो मार्कशीट मिली, वह पूरी तरह फर्जी निकली और मामला उजागर हो गया।

 

 

पीड़ित छात्रा आरती कुमारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने उसे परीक्षा दिलाने के नाम पर झांसी बुलाया, जहां करीब 20 से अधिक छात्रों के साथ एक स्थान पर परीक्षा कराई गई। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर पहले और दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट भेज दी। संदेह होने पर छात्रा ग्वालियर स्थित Jजीवाजी विश्वविद्यालय पहुंची, जहां जांच में पता चला कि मार्कशीट का विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है।

 

 

छात्रा के साथ उसका भाई भी ग्वालियर पहुंचा और बताया कि परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए जमीन गिरवी रखकर 70 हजार रुपये जुटाए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय  प्रशासन ने साफ किया कि यह पूरी तरह ठगी का मामला है और विश्वविद्यालय का इससे कोई संबंध नहीं है। कुलसचिव ने छात्रा को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है, जबकि कथित “राबिन” नाम के व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.