Advertisement
बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को एक बार फिर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजा सिंह को इससे पहले 23 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शाम को ही लोकल कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी थी। जानकारी के अनुसार राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक राजा को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल हैं। मंगलहाट पुलिस ने बताया कि राजा को चेरियापल्ली सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है। राजा सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से पहले ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया था। और उन्होंने ट्वीट कर कहा गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें कहा- मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |