Advertisement
मुंबई पुलिस को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा व्हाट्सप्प मैसेज आया है। उस मैसेज में 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गयी है। पुलिस को यह मैसेज शुक्रवार रात को मिला है। उन्होंने बताया की उक्त नम्बर पकिस्तान का है। जिसमे लिखा गया है की यदि नंबर की लोकेशन ट्रेस की गयी तो वह तो बहार की मिलेगी लेकिन धमाका मुंबई में होगा। मैसेज में लिखा गया है की भारत में 6 लोग है जो इस वारदात को नजाम देंगे। उस मैसेज में उदयपुर हत्या कांड का ज़िक्र भी किया गया है। इस अज्ञात धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आयी है। और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली थी। उस बोट से तीन AK-47 और कुछ बुलेट्स बरामद किए गए थे। जब इसकी जांच की गयी तो शुरुआत में आतंकी हमले की आशंका जताई गयी। लेकिन महाराष्ट्र के डिप्टी CM और इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारी ने किसी प्रकार के आतंकी पहलू से इनकार कर दिया था। आपको बता दे मुंबई में हुआ 26/11 हमला अब तक का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है। और इस मैसेज के बाद लोगो में डर का माहौल है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |