Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शनिवार 30 जुलाई 2022
मुहूर्त राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शनिवार 30 जुलाई 2022

 

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास श्रावण

तिथि    द्वितीया - 27:01:48 तक

नक्षत्र     आश्लेषा - 12:13:21 तक

करण     बालव - 14:14:51 तक, कौलव - 27:01:48 तक

पक्ष     शुक्ल

योग     व्यतीपात - 19:00:43 तक

वार    शनिवार

सूर्य राशि कर्क

सूर्योदय    05:40:58

सूर्यास्त     19:13:42

चन्द्र राशि     कर्क - 12:13:21 तक

ऋतु    वर्षा

दिशा शूल पूर्व

राहु काल 08:56:33 से 10:37:10 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

काल -हानि 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

शुभ -उत्तम 07:10 ए एम से 08:52 ए एम

रोग -अमंगल 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

उद्वेग -अशुभ 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

चर -सामान्य 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

लाभ -उन्नति 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 03:44 पी एम से 05:26 पी एम

काल -हानि 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा और आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि और बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी दिल खोल कर सहयोग देंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन  आप अपनी शान शौकत की खरीदारी की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें  कोई नया पद सौंपा जा सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि  आप घर से बाहर जाएंगे, तो आपके सभी काम आसानी से बन जाएंगे। संतान  पक्ष की ओर से आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ अभी चल रही थी, तो वह आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको अपने परिवार व किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जो लोग एक नौकरी में कार्यरत है और  किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा तभी उनकी वह इच्छा पूरी होगी। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।  

कर्क

आज के दिन आप की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यदि आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो  वह पूरी अवश्य होगी।  आप अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय आपको तला भुना भोजन करने से बचना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, गैस, अपज आदि  जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग नौकरी के साथ किसी पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो वह भी  उसके लिए समय आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, 

सिंह

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा व अपने व्यापार में भी कुछ नए परिवर्तन भी कर सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य  को  सरकारी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से  आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन सायंकाल से लेकर रात्रि तक  आप सामाजिक कार्य व विकास के कार्यों से लिप्त रहेंगे,

कन्या 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप दूसरों की भलाई और सेवा मन लगाकर करेंगे, इसका बाद में आपको बाद में सुख मिलेगा, लेकिन  आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट था, तो वह आज बढ़ सकता हैं।  अपनी शान और शौकत के लिए भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरी में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिन्हें देखकर आपके साथी आपसे ईष्या करेंगे, 

तुला

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए नुकसानदायक रहेगा, क्योंकि उनकी कोई डील होते होते लटक जाएगी, जिसके होने के उनको पूरी उम्मीद थी।  आपको समाज से कोई दंड भी प्राप्त हो सकता है, इसलिए आपको किसी भी जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा है। किसी परिजन की मीठी बातों में आकर निवेश नहीं करना नुकसानदायक रहेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण  आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति दिलाने वाला रहेगा।  आपके साहस व पराक्रम के सामने शत्रु भी नतमस्तक नजर आएंगे। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे वे उनके भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। सायं काल तक  आपकी भक्ति भाव व धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो  आप उसे अब पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे 

धनु 

आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी, विद्यार्थी भी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव से लगे रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय संतान को कोई दिक्कत होने होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आपको भागदौड करनी पड़ेगी। आपको किसी को धन उधार देने से  शारीरिक समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई साथी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है,

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में बड़ी हाथ मात्रा में धन हाथ लगने से आप सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी से किए हुए पुराने वादे को भी पुरा करते नजर आएंगे। आपको  किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयो का भी इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सुचना सुनने  मिल सकती है 

कुंभ 

आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी नए कार्य में आपको  विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करे क्योकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से आपको हानि होने की पूरी संभावना है। संतान की नौकरी व विवाह आदि किसी मंगल  कार्य के लिए  प्रयास करेंगे, जिसमें सफल भी अवश्य रहेंगे।  

मीन 

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, जिससे आपका किसी भी कार्य को करने से मन सम्मान और बढ़ेगा। आप  कुछ आज में कुछ नई योजनाएं बनाकर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। यदि आप किसी संस्था, बैंक आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान करेंगी, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.