Advertisement
मध्यभारत प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS और उसके आनुषांगिक संगठनों के आयोजन-गतिविधियों का केंद्र हो गया है। साल के शुरुआती छह महीनों की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर की छह बड़ी बैठकें, वर्ग और मंथन-चिंतन शिविर मध्यभारत के प्रमुख शहरों भोपाल, ग्वालियर और नर्मदापुरम में हो चुके हैं। संघ मुख्यालय नागपुर और दिल्ली के बाद सबसे अधिक गतिविधियां अब मध्यभारत प्रांत में ही हो रही हैं। संघ की प्रेरणा से दुनिया के कई देशों में सेवा कार्य करने वाले विश्व संघ शिक्षा वर्ग के शिक्षार्थियों का राजधानी में 21 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इन्होंने शुक्रवार को पथ संचलन निकाला जो शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर तक पहुंचा। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर समाज के विभिन्न वर्गों ने स्वागत किया। विश्वमंगल प्रार्थना के साथ संचलन का समापन हुआ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |