Advertisement
विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) का प्रांत संगठन प्रशिक्षण वर्ग इस बार मध्यभारत प्रांत के ह्रदय स्थल भोपाल में 1 से 7 अगस्त तक होने जा रहा है। इस आयोजन मेें पूरे देश से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की व्यवस्था वाले 12 क्षेत्र के 41 प्रांत के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम में तीन दिन 2 से 4 अगस्त के बीच खुद संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भागवत प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र लेंगे तो उनके उद्बोधन भी होंगे। मालूम हो कि सरसंघचालक भागवत 21 दिवसीय विश्व संघ शिक्षा वर्ग के प्रकट कार्यक्रम यानी समापन समारोह में भी उपस्थित होंगे। राजधानी में एयरपोर्ट रोड स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि में प्रांत संगठन प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है। इनमें प्रांत संगठन मंत्री, सह-संगठन मंत्री और क्षेत्र संगठन मंत्री समेत करीब 80 शीर्षस्थ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी आयोजन के संपर्क यानी पालक अधिकारी रहेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |