Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया बुधवार 27 जुलाई 2022
मुहूर्त राहुकाल राशिफल  चौघड़िया  बुधवार 27 जुलाई 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास श्रावण

तिथि    चतुर्दशी - 21:13:42 तक

नक्षत्र    पुनर्वसु - पूर्ण रात्रि तक

करण    विष्टि - 08:02:33 तक, शकुन - 21:13:42 तक

पक्ष    कृष्ण

योग     हर्शण - 17:06:01 तक

वार     बुधवार

सूर्य राशि कर्क

सूर्योदय    05:39:17

सूर्यास्त    19:15:32

चन्द्र राशि     मिथुन - 24:22:40 तक

ऋतु    वर्षा

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 12:17:41 से 14:00:00 तक

सुझाव- दर्पण में अपना चेहरा देखकर तथा शिवजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

लाभ -उन्नति 05:28 ए एम से 07:11 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

काल -हानि 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

शुभ -उत्तम 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

रोग - मंगल 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

उद्वेग -अशुभ 02:00 पी एम से 03:43 पी एम

चर -सामान्य 03:43 पी एम से 05:25 पी एम

लाभ -उन्नति05:25 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

===========

मेष 

आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। 

वृष

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोलें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है,तो उसमें सुधार निश्चित है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

कन्या 

आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा व साहस पूर्वक आप अपने कठिन कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता हैं,जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार रहेंगे,जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थी भी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा से लगे रहेंगे,लेकिन 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य को बनाए रखें,क्योकि शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है,

धनु 

आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे,जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। 

मकर 

आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति दिन रहेगा,लेकिन उसके लिए आप कुछ अनावश्यक खर्चे भी करेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नये कार्य में निवेश के चक्कर में ना पड़े,नहीं तो बाद में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है

कुंभ

आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करने का रहेगा। आपको अपने धन को सीमित व आवश्यकतानुसार ही व्यय करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है,

मीन 

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा,जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति उनसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि संतान से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह हल होगी,लेकिन आपका कोई लटका हुआ काम अवश्य पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 27 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.