Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शनिवार 23 जुलाई 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शनिवार 23 जुलाई 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास श्रावण

तिथि     दशमी - 11:28:53 तक

नक्षत्र    कृत्तिका - 19:03:18 तक

करण    विष्टि - 11:28:53 तक, बव - 24:35:51 तक

पक्ष    कृष्ण

योग    गण्ड - 13:06:20 तक

वार     शनिवार

सूर्य     राशि      कर्क

सूर्योदय    05:37:02

सूर्यास्त    19:17:42

चन्द्र राशि     वृषभ

ऋतु   वर्षा

दिशा शूल पूर्व

राहु काल 08:56:33 से 10:37:10 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

काल -हानि 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

शुभ -उत्तम 07:10 ए एम से 08:52 ए एम

रोग -अमंगल 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

उद्वेग -अशुभ 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

चर -सामान्य 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

लाभ -उन्नति 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 03:44 पी एम से 05:26 पी एम

काल -हानि 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा,लेकिन आपको किसी पुराने चल रहे विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं,

वृष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ठीक होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी,लेकिन संतान की संगति को देखकर आपका मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको कुछ चिंता बता सकती है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की आपको चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। कारोबार कर रहे लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आलस्य के चक्कर में आप अपने काफी कामों को छोड़ देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। आपको आवश्यक निर्णय सोच विचार कर लेना होंगे। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ भजन,कीर्तन,आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पिछले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा,लेकिन जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उन्हे कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिससे उनके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो वह आज समाप्त होगा और सुख शांति बनी रहेगी। आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

कन्या

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भी आपको मन्न मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप जीवनसाथी को या संतान को किसी नए व्यवसाय को करवाने जा रहे हैं,तो उसे छोटा सोचकर ना करें,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रह जातकों तो आज प्रमोशन मिल सकता है,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई अपना लम्बे समय बाद मिल सकता है,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप मित्रों के साथ यदि कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएं,तो उसमें पिताजी से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्चे आएंगे,जो आपके परेशानी का कारण बनेंगे। 

धनु

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और अधिकारी भी आपके उन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। भागदौड अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से आप किसी बात पर उलझेंगे,लेकिन वह गलत होगी

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपके सामने एक के बाद एक नई समस्या आती रहेंगी जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको घर से बाहर लोगों से बातचीत करते समय अपने मन में चल रही समस्याओं को छुपाना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी को आप किसी नए व्यवसाय को कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आप अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे। आपको भरपूर सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कोर्ट व  कचहरी से संबंधित कार्य आज पूरे होंगे,इसके बाद आपको तसल्ली होगी। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको मेहनत के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिलेगी,जितनी की आपको उम्मीद थी,जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको सोच समझकर ही किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 23 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.