Video

Advertisement


रामेश्वर की मुश्किल बढ़ीं ,मामला दर्ज करने की मांग
 रामेश्वर की मुश्किल बढ़ीं

अपने घटिया ,बेगैरत बयान के कारण चर्चा में आये हुजूर के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तो बीजेपी ने उनके बायान से पल्ला झाड़ लिया है ,वहीँ उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए लोग सक्रीय हो गए हैं। दूसरी और सोशल मीडिया पर रामेश्वर शर्मा से सवाल पूछा गया है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए cd रखी या नहीं। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश संयोजक  आलोक अग्रवाल ने रामेश्वर शर्मा के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा है कि रामेश्वर शर्मा का निम्न स्तरीय बयान भाजपा के गिरे हुए स्तर को सिद्ध करता है, यह भद्दी भाषा और सोच वाले आम जनता से क्या बर्ताव करेंगे ? एक धार्मिक स्थल पर जहां महिला और बच्चे भी रहे होंगे, उनके समक्ष ऐसा अभद्र बयान, इनकी ओछी मानसिकता को ही दर्शाता है | ये पहले भी सरे आम गुंडों जैसा व्यवहार करते हुए पाए गए है | 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  केजरीवाल पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी, भोपाल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर के नेतृत्व में 'रामेश्वर शर्मा, शर्म करो, शर्म करो' आदि नारों के साथ मुह व आँख पर काली पट्टी बांध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। उक्त अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात था, जिनका प्रयास था कि प्रदर्शन विफल हो जाये, किन्तु प्रदर्शन सफल रहा | श्री अमित भटनागर ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा संस्कार की बात करती है, दूसरी तरफ भाजपा के नेता इस तरह की अभद्र टिप्पणी करते है। उन्होंने मांग की कि रामेश्वर शर्मा इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगे अन्यथा पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी।

उक्त प्रदर्शन के दौरान श्री भटनागर के साथ, जिला संयोजक फ़राज़ खान, जिला सचिव  अवधेश पुरोहित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी  राज प्रकाश मिश्र,  पारस जैन, जिला कोषाध्यक्ष  देवेन्द्र मिश्र, प्रदेश यूथ विंग सदस्य  निशांत गंगवानी,  अरविन्द शर्मा समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इधर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ शिकायत अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र ने की है। बीजेपी विधायक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग को लेकर कोहेफिजा थाने के साथ साथ पुलिस अधिकारियों से भी  शिकायत की। बीजेपी विधायक ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के CM केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी की थी। 

बीजेपी दफ्तर में भी रामेश्वर शर्मा के बायान पर व्यापक चर्चा हुई और अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान के निर्देश पर तय किया गया कि यह रामेश्वर शर्मा का व्यक्तिगत सोच और बायान है इसका बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा शर्मा का बायान बीजेपी का नहीं है। 

दूसरी और सोशल मीडिया पर रामेश्वर शर्मा से उनसे भी ज्यादा और भद्दे तरीके से सवाल किये जा रहे हैं। रामेश्वर  के घटिया बयान के बाद संगठन ने उन्हें जुबान पर काबू रखने की सलाह दी है। बीजेपी  ने कहा है रामेश्वर शर्मा का बायान पार्टी की गरिमा के अनुरूप नहीं है। 

 

Kolar News 6 October 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.