Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शुक्रवार 1 जुलाई 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल चौघड़िया  शुक्रवार  1 जुलाई 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास आषाढ

तिथि   द्वितीया - 13:10:27 तक

नक्षत्र    पुष्य - 27:56:19 तक

करण    कौलव - 13:10:27 तक, तैतिल - 26:16:14 तक

पक्ष     शुक्ल

योग    व्याघात - 10:45:38 तक

वार    शुक्रवार

सूर्योदय    05:26:31

सूर्यास्त      19:23:01

चन्द्र राशि      कर्क

ऋतु    वर्षा

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 10:42:42 से 12:20:12 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

चर -सामान्य 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

लाभ -उन्नति 07:10 ए एम से 08:53 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

काल -हानि 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

शुभ -उत्तम 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

रोग -अमंगल 02:01 पी एम से 03:43 पी एम

उद्वेग -अशुभ 03:43 पी एम से 05:26 पी एम

चर -सामान्य 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कुछ घर की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा,तभी आप उनसे अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपने हुनर और साझेदारी से किए गए कार्यों में बखूबी धन कमाएंगे व लोगों का प्यार भी लूटेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी सामाजिक योजना में धन का निवेश करने की सोचा है,तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को चलाया है,

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके मन में कोई डर भी नहीं रहेगा। यदि कोई रुपये पैसे से संबंधित समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा। मन में यदि कोई बात आए तो उसे परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें,तभी आपको उसका हल मिल पाएगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपका यदि कोई मुकदमा कानून में चल रहा है,तो उसमें आज आपको विजय प्राप्त होगी। नौकरी में आपको आपका जूनियर आपसे धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आपको अपनी किसी डील को भविष्य को देखते फाइनल करना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी भी बात को अपने दिल पर लगाने से बचना होगा, नहीं तो आप लोगों से नाराज ही रहेंगे। कामकाज में आपको अपने किसी प्रिय की मदद से मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आप व्यवसाय में अपनी कुछ नई योजनाओं को भी लंच करेंगे। काम के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,जिनको लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके हाथ कोई प्रॉपर्टी लग सकती है। ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बनने की पूरी उम्मीद है,लेकिन यदि परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आप घर के जरूरी कामों में भी हाथ बढाएंगे,लेकिन बढ़ते खर्चों को लेकर आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है जिसके कारण आपको उनकी कोई गलत बात भी माननी पड़ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में किसी अन्य व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ सरकारी नियमों के कारण परेशानी होगी,जो लोग अभी सिंगल हैं,

वृश्चिक

आपको किसी माध्यम से धन प्राप्त होता दिख रहा है,जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए आपको अपने माता-पिता व भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है,लेकिन आपको अपने अधूरे पड़े कामों की भी सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,जिसके कारण आपके मन मे संतोष बना रहेगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की सौदेबाजी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

मकर

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। युवाओं को आज करियर से जुड़ी कुछ नई जानकारियां प्राप्त होगी और कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने व्यस्त समय से भी समय निकाल कर उनके साथ समय व्यतीत करेंगे,जिससे कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी किसी खास मामले में जीत हो सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आपको किसी से नाराज भी हो तो भी कड़वे वचन नहीं बोलने हैं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। नौकरी में आपके कामों द्वारा आपको सराहना मिलेगी व अधिकारियों की ओर से प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी को बढ़ाने के और अच्छे मौके प्राप्त होंगे,

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपको परिवार में भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा,लेकिन मित्रों के साथ कुछ अनबन रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक सामानों की खरीदारी भी करने जा सकते हैं,लेकिन आपको किसी पर भी भरोसा आंख मूंदकर करने से बचना होगा,

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 1 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.