Advertisement
नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर अंजू सिंह ठाकुर को भोपाल से संचालनालय में अटैच कर दिया गया है। आनन-फानन में उनका तबादला आदेश जारी हुआ और तत्काल रिलीव कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। कमिश्नर ने अंजू ठाकुर के कामों का प्रभार अंकिता जैन को दे दिया है। भाजपा के पूर्व जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ व सदस्य नगर विक्रय समिति शशिकांत सोनी ने प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन को सात जून 2022 को उपायुक्त अंजू सिंह के खिलाफ शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाए गए थे कि उपायुक्त अंजू सिंह जबलपुर निगम में पिछले 13 वर्षों से पदस्थ है। जबकि नियमानुसार तीन वर्ष में तबादला किए जाना चाहिए। इसके अलावा उपायुक्त, पर स्व सहायता समूहों को लाभ पहुंचाने, योजनाओं में गफलत करने के भी आरोप लगाए गए थे। वहीं उपायुक्त ने भी इन आरोपों खारिज करते हुए उल्टा उन पर दबाव बनाकर काम करने का आरोप लगाया था। उपायुक्त का कहना था कि नगर निगम के पोर्टल का काम इन्हीं के दौरान कराया जा रहा है। योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों का डेटा इन्होंने पोर्टल से उड़ा दिया। इसकी शिकायत शासन से की गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |