Advertisement
केंद्र की 'अग्निपथ' योजना पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की। इसी दौरान उन्होंने बेहद विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हिटलर भी इसी राह पर चल रहा था फिर...। हालांकि, कांग्रेस नेता के बयान पर जैसे ही बवाल बढ़ा तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सफाई में कहा कि उन्होंने जो कहा वो स्लोगन है। ये नारा है। खुद नरेंद्र मोदी से पूछिएगा वो भी ये नारा लगाए होंगे। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि 'हिटलर ने भी ऐसी ही एक संस्था बनाई थी उसका नाम था खाकी, सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। पीएम मोदी भी हिटलर की राह चल रहे हैं तो...।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद पीएम मोदी के लिए बेहद विवादित टिप्पणी की। पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह चल रहा था। सुबोध कांत सहाय ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जो मैंने कहा वो एक नारा है। पीएम मोदी से पूछिएगा वो भी ये नारा लगाए होंगे। नरेंद्र मोदी कहां से आ गए उनसे पूछिए क्या चल रहे वो। ये तो हर जमाने में हम नारे लगाते रहे हैं। अग्निपथ पर डिफेंड करने के लिए जो तीनों जनरल को आगे किए हैं पहले कभी भी ऐसा नहीं होता है कि सरकार के किसी भी स्कीम को उसका पदाधिकारी डिफेंड करता है। प्रधानमंत्री कहां हैं, कहां हैं रक्षा मंत्री, क्योंकि सेना सर्वमान्य सर्व सम्मान है। एक बार फिर से उन्होंने अपने विवादित कमेंट पर कहा कि ये बयान नहीं स्लोगन है।ये कोई पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस के किसी नेता ने ऐसा कमेंट किया है। इससे पहले महाराष्ट्र के भी एक कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि पीएम मोदी सौ साल जिएं। जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय लगातार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। उसको लेकर कांग्रेसी नेताओं में नाराजगी है। माना जा रहा कि सुबोध कांत सहाय ने इस कार्रवाई के आक्रोश में और केंद्र की 'अग्निपथ' योजना को लेकर प्रधानमंत्री पर ऐसा कमेंट किया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |