Video

Advertisement


पितृपक्ष में नई ट्रेनें चलाई जाएंगी, रानी कमलापति–गया के बीच चलेगी ट्रेन
train root


भोपाल। पितृपक्ष के अवसर पर गया आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप संचालित होगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को गया तक सुविधाजनक एवं सुगम रेल यात्रा की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
यात्री इस विशेष ट्रेन में अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाकर रेलवे आरक्षण केन्द्रों तथा ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से आरक्षण करा सकते हैं और सीट की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं।
रानी कमलापति–गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर, 02 अक्टूबर एवं 07 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम 16:34/16:36, इटारसी 17:05/17:25, पिपरिया 18:13/18:15, नरसिंहपुर 19:38/19:40, जबलपुर 21:15/21:25, सिहोरा रोड 21:50/21:52, कटनी 00:10/00:15, मैहर 01:40/01:42, सतना 02:00/02:05, मानिकपुर 04:10/04:12, प्रयागराज छिवकी 06:00/06:05, मिर्जापुर 08:18/08:20, पंडित दीन दयाल उपाध्याय 10:10/10:20, भभुआ रोड 10:58/11:00, सासाराम 11:30/11:32, डेहरी-ऑन-सोन 11:50/11:52 एवं अनुग्रह नारायण रोड 12:10/12:12 बजे ठहराव लेते हुए दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर, 05 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर 2026 को गया स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड 16:15/16:17, डेहरी-ऑन-सोन 16:32/16:34, सासाराम 16:50/16:52, भभुआ रोड 17:23/17:25, पंडित दीन दयाल उपाध्याय 18:55/19:05, मिर्जापुर 20:43/20:45, प्रयागराज छिवकी 22:15/22:20, मानिकपुर 01:30/01:32, सतना 03:25/03:30, मैहर 03:50/03:52, कटनी 05:25/05:30, सिहोरा रोड 07:20/07:22, जबलपुर 08:10/08:20, नरसिंहपुर 10:08/10:10, पिपरिया 11:55/11:57, इटारसी 14:05/14:25 एवं नर्मदापुरम 14:43/14:45 बजे ठहराव लेते हुए शाम 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी, इस प्रकार कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

Kolar News 11 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.