Advertisement
भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। ईदगाह हिल्स क्षेत्र से 2 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की योजनाबद्ध कार्रवाई में 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपियो से जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 60000 रुपए बताई जा रही। पुलिस के मुताबिक गांजे की खेप को भोपाल में सप्लाई की जानी थी। आरोपिया पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार हो चुकी है । बताया गया कि क्राइम ब्रांच भोपाल की कार्यवाही थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम शासकीय वाहन से फरार आरोपियों की तलाश एवं अपराध विवेचना के सिलसिले में थाने से रवाना हुई थी । गश्त और विवेचना के दौरान जैसे ही पुलिस टीम पुलिस कंट्रोल रूम के पास पहुँची, तभी एक विश्वसनीय मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि ईदगाह हिल्स क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मल्टी के पीछे वाले हिस्से में एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी हुई है । सूचना में बताया गया कि महिला के पास झोला रखा हुआ है, जिसके भीतर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मौजूद है। जिसे वह किसी ग्राहक को बेचने के लिए इंतजार कर रही है । जिसके बाद क्राइम ब्रांच तीन ने दबिश देकर कार्रवाई की। पूछताछ कर नाम पता पूछा जिसनें अपना नाम सुषमा यादव बताया। मादक पदार्थ की गांजे का कुल वजन 2.030 किलोग्राम पाया गया। आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |