Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया मंगलवार 14 जून 2022
मुहूर्त   राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  मंगलवार 14 जून  2022

शक सम्वत 1944

 विक्रम सम्वत 2079   श्री नल

 मास .   ज्येष्ठ

तिथि    पूर्णिमा - 17:22:31 तक

नक्षत्र    ज्येष्ठा - 18:32:34 तक

करण    विष्टि - 07:14:52 तक, बव - 17:22:31 तक

पक्ष      शुक्ल

योग     साघ्य - 09:39:37 तक

वार      मंगलवार

सूर्योद य    05:22:39

सूर्यास्त       19:19:50

चन्द्र राशि      वृश्चिक - 18:32:34 तक

ऋतु    ग्रीष्म

शुभ  समय==अभिजित 11:59:08 से 12:51:52 तक

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 15:34:39 से 17:11:33 तक

सुझाव- भगवान को गुड़-धनिया अर्पण कर हनुमानजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

रोग -अमंगल  05:29 ए एम से 07:11 ए एम

उद्वेग -अशुभ 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

चर -सामान्य 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

लाभ -उन्नति  10:35 ए एम से 12:18 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम  12:18 पी एम से 02:00 पी एम

काल -हानि  02:00 पी एम से 03:42 पी एम

शुभ -उत्तम  03:42 पी एम से 05:24 पी एम

रोग -अमंगल  05:24 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

============

मेष 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को और प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें कोई ऊंचा पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु वार करेंगे जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

वृष 

आज का दिन आपका ध्यान नई-नई योजनाओं की तरफ लगेगा। आप किसी देव स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और परिवार में छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति होने पर आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। क्रिएटिव अथवा बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल बढ़ेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ नहीं योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो,आपको वही करना होगा,तभी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। आप किसी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करेंगे और उसमें मन मुताबिक लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा,

सिंह 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्त होने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि के समय आपको कोई मंगल सूचना सुनने को मिल सकती है। 

कन्या

आज आपको किसी भी कार्य को किसी के भरोसे नहीं करना है,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आप अपने व्यवहार में संयम को बनाए रखेंगे,तो आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,तो वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। जायदाद से संबंधित मामले में आपको परिवार के सदस्यों की ओर से निराशा हाथ लगेगी। आपको किसी नई योजना में धन का निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार की ओर से भी आपको सुख शांति भरा समय व्यतीत करने को मिलेगा। यदि कोई कलह थी तो वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिसका भविष्य में लाभ उठाएंगे। जो लोग किसी सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्हे सफलता मिल सकती है। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी अपने के लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज व्यापार में आपके हाथ कोई नया मौका मिले तो उसे आपको से नहीं गंवाना है,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे,तो वह लाभ कमा सकते हैं,लेकिन आपको नौकरी में सावधान रहना होगा,

मकर 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जिससे आप अपने कुछ पुराने कामों को भी निपटा सकते हैं,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं उन्हें  मनमुताबिक लाभ मिलेगा। यदि पुत्र व पुत्री के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको खानपान में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी है,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या सकती हैं। जल्दबाजी में यदि आपने किसी कार्य को किया,तो वह आपसे गलत हो सकता है,जिसके बाद आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको किसी भी लेनदेन की समस्या को सुलझाना होगा

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। यदि आपको किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके सामने आज कुछ परेशानियां आएंगी, जिनका आपको धैर्य धारण करके संभालना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से हल कर पाएंगे। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 14 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.