Advertisement
मनचलो विरोध करने पर महिला को ब्लेड मरी , 118 टाके
राजधानी भोपाल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए। महिला ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।सूत्रों के अनुसार पीड़ित सीमा सोलंकी महिला अपने तीन बच्चों और पति के साथ शिवाजी नगर में रहती है। वह एक डॅक्टर की हाउस हेल्पर है। पीड़िता 9 जून की रात 8 बजे अपने पति के साथ बाहर गई। पति पानी की बोतल खरीदने दुकान पर गया तब पीड़िता बाइक के पास अकेली खड़ी थी। तभी ऑटो से आए तीन बदमाश महिला के साथ अश्लील कमेंट करने लगी। महिला ने एक युवक पर तमाचे जड़ दिए। महिला और युवकों में विवाद बढ़ने पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तीनों युवक ऑटो में बैठकर निकल गए।पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर घर जाने के लिए निकली। तभी तीनों युवक पीछे से आए और महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला की आंख से लेकर कान तक गहरा जख्म हो गया। महिला को पति ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि उसे 118 टांके लगे है। शनिवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी पुलिस की जांच जारी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |