Advertisement
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, MPPSC ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक MPPSC की साइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि एमपीपीएससी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को प्रदेश के 54 केंद्रों में किया जाएगा । परीक्षा में 2 पेपर होंगे, जिसमें पहला पेपर जनरल स्टडीज का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का होगा। जो कि दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। एमपीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 1 से जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पॉलिटी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं पेपर-2 में कंप्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल, लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |